Cocktail 2: रश्मिका-कृति बनेंगी लेस्बियन, बीच में आएंगे शाहिद, 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट को लेकर आया अपडेट

Cocktail 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 चर्चा में हैं. अब फिल्म की रिलीज और कहानी को लेकर अपडेट आया है.

Cocktail 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 चर्चा में हैं. अब फिल्म की रिलीज और कहानी को लेकर अपडेट आया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Cocktail 2

Cocktail 2 Photograph: (Instagram)

Cocktail 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है. कुछ समय पहले ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी, वहीं अब इसकी रिलीज और कहानी को लेकर अपडेट आया है.
Advertisment

कॉकटेल 2 की कहानी हुई लीक?

कॉकटेल 2 की कहानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.  OCD Times की रिपोर्ट मुताबिक, इस फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लेस्बियन कपल के रोल में नजर आएंगे. वहीं, दोनों के प्यार के बीच शाहिद कपूर दिखेंगे जो जबरदस्त लव ट्रायंगल लेकर आएंगे. इस तीगड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है. हालांकि अभी तक  मेकर्स ने फिल्म की कहानी या प्लॉट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

Shahid Kapoor (1)
Shahid Kapoor Photograph: (Shahid Kapoor (Instagram))

 

इन सबके बीच फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज और पोस्टर को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, हाल ही में इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर ने Ask Me Anything सेशन किया और इस दौरान एक फैन ने एक्टर से सवाल किया कि कॉकटेल 2 का पोस्टर और रिलीज डेट कब अनाउंस होगी. इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि ये जल्द ही रिलीज किए जाएंगे.

Rashmika Mandanna Shahid Kapoor Kriti Sanon cocktail 2
Advertisment