हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
नई दिल्ली:
हनी सिंह के नाम से मशहूर रैपर और संगीतकार हिरदेश सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने मंगलवार को तीस हजारी अदालत में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है।तलवार ने अपनी 118 पन्नों की शिकायत में हनी सिंह पर विभिन्न महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है और उनके साथ शारीरिक, मौखिक और भावनात्मक शोषण करने का आरोप लगाया है ।
हनी सिंह की पत्नी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया , उसने कई महिलाओं के साथ लगातार यौन संबंध बनाए और अपने यौन इरादों और अवैध संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए, कभी भी जनता के सामने यह खुलासा नहीं किया कि वह शादीशुदा है।
रैपर और तलवार ने 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी।
तलवार ने आरोप लगाया कि हनी सिंह 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी के समय से ही अपनी आदतों को छुपाने की कोशिश करता रहा। उसने उन पर मादक द्रव्यों के सेवन और यहां तक कि एक पंजाबी फिल्म अभिनेत्री के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है।
मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए हनी सिंह को 28 अगस्त को पेश होने का नोटिस जारी किया है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह