/newsnation/media/post_attachments/images/2018/05/05/44-boi.jpg)
हनी सिंह
'ब्लू आईज' और 'लव डोज' जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके रैपर यो यो हनी सिंह कमबैक की तैयारियों में जुटे है। एक बड़े म्यूजिक वीडियो के जरिए हनी सिंह धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन ग्रोवर के साथ वर्ष 2014 में 'देसी कलाकार' म्यूजिक वीडियो में पर्दे पर नजर आ चुके हनी सिंह ने अपने बायसेप्स दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की।
इसके साथ उन्होंने ट्वीट किया, 'अपने कमबैक वीडियो के लिए मसल्स बढ़ा रहा हूं। मैं एक बड़े वीडियो की शूटिंग कर रहा हूं, इसके लिए मेगा लुक की जरूरत है, कृपया अपना प्यार और समर्थन दें।'
Growing Bigger muscles for my comeback video! i am shooting a huge video, so mega look needed pls love n support pic.twitter.com/a931a1hLys
— Yo Yo Honey Singh (@asliyoyo) May 4, 2018
और पढ़ें: श्रीदेवी जैसे बोनी कपूर का ख्याल रखती है बेटी जाह्नवी, दिल छू लेगी ये वायरल तस्वीर
रैपर (35) इन दिनों 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। ये सॉन्ग्स हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में हैं।
हनी सिंह का गाना 'दिल चोरी' रिलीज़ होते ही यूट्यूब खूब छाया। यूट्यूब पर रिलीज होने के सिर्फ 20 घंटों के अंदर इस गाने को एक करोड़ से अधिक बार देखा गया। रिलीज के साथ ही इस गाने को देशभर में 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा बार देखा गया।
बीते कई सालों से हनी सिंह अपने चार्टबस्टर सॉन्ग 'चार बोटल वोडका', 'धीरे धीरे', 'ब्राउन रंग ने', 'अंग्रेजी बीट दे', 'ब्लू आइज', 'लव डोज' जैसे गानों से अपने फैंस का दिल जीतते आए हैं।
और पढ़ें: बिग बी इस चीज़ को लेकर हुए परेशान, ट्विटर से पूछा- कुछ और करना हो तो बोलो ?
Source : IANS