logo-image

Year Ender 2021: इन सितारों ने सात जन्मों तक साथ निभाने की खाई कसम

इस साल की शुरुआत में ही दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने वैभव रेखी के साथ शादी रचाकर लोगों को हैरान कर दिया था. दीया मिर्जा और वैभव रेखी ने इस साल 15 फरवरी को सात फेरे लिए

Updated on: 21 Dec 2021, 10:11 AM

highlights

  • दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ शादी रचाई
  • यामी गौतम की शादी सुर्खियों में रही
  • दीया ने 15 फरवरी को शादी की थी

नई दिल्ली:

कोरोना की दूसरी लहर के बीच साल 2021 कुछ के लिए खास रहा तो किसी को गम दे गया. इस साल कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे तो कुछ ने अपने कई साल के रिलेशनशिप को तोड़ दिया. साल 2021 की सबसे सीक्रेट शादी का खिताब अगर किसी को जाएगा तो वो है कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल की शादी. दोनों ने अपनी शादी को सीक्रेट रखने की पूरी कोशिश तो की मगर मीडिया की नजरों से बच नहीं पाए. शादी की डेट से लेकर वेन्यू तक की जो खबरें वायरल हो रही थीं वहीं दोनों ने शादी भी रचाई. आइए जानते हैं किन-किन सितारों ने थामा सात जन्मों के लिए हाथ.

यह भी पढ़ें: Year Ender 2021: हरनाज संधू भारत के लिए हैं लकी, पैदा होते ही दिलवाया था ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब

वरुण धवन और नताशा दलाल

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

साल 2021 की वरुण धवन (Varun Dhawan) की शादी से हुई. वरुण धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. बीते दिनों खबरें वायरल हुई थीं कि नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं मगर ये एक अफवाह ही निकली.

दीया मिर्जा और वैभव रेखी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

इस साल की शुरुआत में ही दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने वैभव रेखी के साथ शादी रचाकर लोगों को हैरान कर दिया था. दीया मिर्जा और वैभव रेखी ने इस साल 15 फरवरी को सात फेरे लिये. दोनों की शादी महिला पुजारी ने करवाई थी जो सुर्खियों में रही. दीया ने भी सीधे शादी की तस्वीरों को शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी सुनाई थी. इसके बाद दीया एक बेटे की मां भी बन चुकी हैं. 

यामी गौतम और आदित्य धर

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) और डायरेक्टर आदित्य धर ने इस साल 4 जून को शादी रचाई थी. दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे किसी को खबर भी नहीं लगी. दोनों ने यामी के होमटाउन में बेहद सादगी के साथ शादी रचाई थी.

राजकुमार राव और पत्रलेखा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा आखिरकार लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंध ही गए. 15 नवंबर 2021 को राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ चंडीगढ़ में सात फेरे लिए. 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

इस साल जो शादी सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही वो है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी. दोनों ने शादी को गोपनीय रखने की पूरी कोशिश की मगर फिर भी शादी की डेट और वेन्यू की डिटेल लीक हो गई इस साल 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक फोर्ट में दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अंकिता लोखंडे की शादी भी साल भर सुर्खियों में बनी रही. 14 दिसंबर को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी के बंधन में बंधे. शादी की सभी रस्में पूरे धूमधाम से निभाई गईं जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सेलेब्स शामिल हुए.