हो जाइए तैयार...'टाइगर जिंदा है' से 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' तक, रिलीज होने वाली हैं ये बड़ी फिल्में

वरुण धवन अभी अपकमिंग मूवी 'जुड़वा 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन इसके बाद वह 'सूई-धागा' की शूटिंग में बिजी होने वाले हैं।

वरुण धवन अभी अपकमिंग मूवी 'जुड़वा 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन इसके बाद वह 'सूई-धागा' की शूटिंग में बिजी होने वाले हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
हो जाइए तैयार...'टाइगर जिंदा है' से 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' तक, रिलीज होने वाली हैं ये बड़ी फिल्में

यशराज ने अनाउंस की अपकमिंग मूवीज की रिलीज डेट

आने वाले दिनों में आपको अपने शेड्यूल से थोड़ा सा टाइम निकालना पड़ेगा.. क्योंकि मूवीज देखनी है। जी हां, यशराज फिल्म ने आने वाली फिल्मों की डेट अनाउंस कर दी है। यह फिल्में इस साल और अगले साल तक रिलीज होंगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।

Advertisment

सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड मूवी 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज डेट सामने आ गई है। अब यह फिल्म 22 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी। सलमान के फैंस एक बार फिर से कैटरीना के साथ उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 'एक था टाइगर' को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। इस बार 'सुल्तान' फेम डायरेक्टर अली अब्बास जफर फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' 23 फरवरी 2018 को रिलीज होगी। 'मर्दानी' में महिला पुलिसकर्मी की भूमिका से धमाल मचा चुकीं अभिनेत्री ने मां बनने के बाद कुछ समय के लिए पर्दे से दूरी बना ली थी। वह पति और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ आदिरा की मां हैं।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा 'इश्कजादे' (2013) में साथ नजर आए थे। दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब एक बार फिर दोनों 'संदीप और पिंकी' फरार में नजर आएंगे। यह मूवी 3 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। अर्जुन ने यह भी बताया कि परिणीति के साथ दोबारा काम करने को लेकर वह घबराहट भी महसूस कर रहे हैं।

वरुण धवन अभी अपकमिंग मूवी 'जुड़वा 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन इसके बाद वह 'सूई-धागा' की शूटिंग में बिजी होने वाले हैं। इस में फिल्म में उनके साथ पहली बार अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। यह फिल्म 28 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।

आमिर खान और अमिताभ बच्चन पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख स्टारर मूवी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' 7 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।

इन सभी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस को थोड़ी निराशा हो सकती है, क्योंकि अगले साल तक उनकी एक भी अपकमिंग मूवी का नाम सामने नहीं आया है। उनकी फिल्म 'रईस' 2017 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

Yash raj films
      
Advertisment