/newsnation/media/post_attachments/images/2018/08/05/priyanak-95.jpg)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास( फाइल फोटो)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास का अफेयर आजकल सुर्खियों में है। दोनों की सगाई को लेकर भी कई तरह की खबरें हैं, हालांकि इस जोड़े ने अपनी ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
एयरपोर्ट हो या पार्टी यह जोड़ा अपने फैंस की नजर से नहीं बच पाता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को सिंगापुर में एक बार में पार्टी करते हुए देखा गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता जा रहा है।
वायरल वीडियो में प्रियंका और निक एक क्लब में अच्छे मूड में पार्टी करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में जहां प्रियंका अपने दोस्त की किसी बात पर हंसती नजर आ रही है, वहीं निक उनके कान में कुछ कहते हुए नजर आए।
Priyanka Chopra and Nick Jonas Jonas spotted at Lavo last night in Singapore! 😉 pic.twitter.com/PXnFRcl8Kt
— Priyanka Malaysia FC (@Priyanka0nline) August 5, 2018
बता दें कि निक रविवार शाम को सिंगापुर में ईस्पोर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले है, जिसके लिए प्रियंका भी उनके साथ वहां मौजूद है। इस जोड़े को सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर इस जोड़े को हाथों में हाथ डाले एक साथ निकलते देखा गया था।
A post shared by PRIYANKA CHOPRA Media™ 💠 (@priyankamedia_) on Aug 4, 2018 at 7:24am PDT
अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ प्रियंका की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि 'भारत' फिल्म में उन्होंने शादी की वजह से ही छोड़ी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इसी साल अक्टूबर महीने में निक के साथ सात फेरे लेंगी।
इसे भी पढ़ें: 'भारत' में फिर दिखेगी सलमान और कटरीना की जोड़ी, 'टाइगर जिंदा है' में आए थे नजर
Source : News Nation Bureau