अक्षय कुमार (फाईल फोटो)
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' का ट्रेलर 11 जून को रिलीज होने वाला है। अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फनी वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
इस वीडियो में अक्षय कुमार एक महिला से ये कहते हुए नजर आ रहे हैं #ToiletAaRahiHai। इसके बाद वह जोर जोर से हंसने लगते हैं।
बता दें अक्षय की आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' 11 अगस्त, 2017 को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में हैं।
इसके अलावा अक्षय कुमार '2.0' फिल्म में रजनीकांत के साथ भी नजर आएंगे और अगली फिल्म पैडमैन आने वाली है।
Excitement level 💯 !!! #ToiletAaRahiHaipic.twitter.com/tlbwZJD5nP
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 5, 2017
और पढ़ें: See Pics: 70 साल में भी कोई इतना हॉट कैसे हो सकता है, ये फोटो देखने के बाद खुल जाएंगी आपकी आंखें
Source : News Nation Bureau