बॉलीवुड की फैशन दीवा सोनम कपूर
बॉलीवुड की फैशन दीवा सोनम कपूर को आपने कई मौकों पर अपने कथित ब्वॉयफ्रैंड आनंद आहुजा के साथ देखा होगा। लेकिन सोनम कपूर ने कभी भी ये बात सार्वजनिक रूप से कबूल नहीं की है कि वह आनंद आहुजा को डेट कर रही हैं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह अपने कथित ब्वॉयफ्रैंड आनंद के साथ दिखाई दे रही हैं।
गौरतलब है कि काफी समय से सोनम कपूर का नाम इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद आहुजा के साथ जोड़ा जा रहा है। सोनम ने अभी इस बारें में खुल कर तो कुछ नहीं कहा है। लेकिन सोनम की इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज और वीडियो अपने आप में ही सब कुछ बयां कर जाती है।
A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on Feb 21, 2017 at 4:29am PST
ये भी पढ़ें, सोनम कपूर और रिया कपूर ऑस्ट्रिया में कुछ ऐसे इंज्वाय कर रही हैं हॉलीडे
बता दें कि नए साल पर सोनम कपूर ने आनंद आहुजा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आनंद और सोनम एक बोर्ड के पीछे खड़े होकर पोज दे रहे थे। सोनम कपूर इस साल करीना कपूर के साथ 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में करीना कपूर खान के साथ नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ें, आनंद आहुजा के साथ सोशल मीडिया पर सोनम कपूर ने शेयर की तस्वीर
Happy new year folks! #keepitreal ❤️❤️❤️
A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on Jan 1, 2017 at 12:22am PST
Source : Sunita Mishra