गायक-संगीत निर्देशक विशाल डडलानी पत्नी प्रियाली से लेंगे तलाक, काफी समय से हैं अलग
बॉलीवुड में अब तक अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा, फरहान अख्तर-अधुना और पुलकित सम्राट-श्वेता रोहिरा ने तलाक लेने का फैसला किया।
नई दिल्ली:
साल 2016 से लेकर अब तक बॉलीवुड की कई जोड़ियां अलग हो गईं। अब खबर है कि गायक और संगीत निर्देशक विशाल डडलानी की शादी भी टूटने वाली है। दरअसल, विशाल अपनी पत्नी प्रियाली से तलाक लेने वाले हैं। दोनों पिछले काफी समय से अलग रह रहे हैं।
विशाल डडलानी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि कई सालों तक अलग रहने के बाद अब तलाक की अर्जी देने जा रहे हैं। यह फैसला व्यक्तिगत है। इसलिए इस बारे में सिर्फ इतनी जानकारी ही देना चाहते हैं। विशाल ने यह भी बताया कि अलग रहने के बाद दोनों पहले से ज्यादा अच्छे दोस्त बन गए हैं।
विशाल ने आगे कहा कि तलाक की वजह से दोनों के परिवार में किसी भी तरह का मतभेद नहीं है। वे पहले की तरह अभी भी साथ में हैं। उम्मीद है कि उनके व्यक्तिगत मामले का सम्मान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 'पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन' के स्टार जॉनी डेप ने तीसरी पत्नी को भी दिया तलाक, देने होंगे 47 करोड़ रुपए
गौरतलब है कि बॉलीवुड में अब तक अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा, फरहान अख्तर-अधुना, ऋतिक-सुजैन और पुलकित सम्राट-श्वेता रोहिरा ने तलाक लेने का फैसला किया। विशाल डडलानी ओम शांति ओम से लेकर सुल्तान समेत कई हिट फिल्मों में संगीत दिया है। हाल में उन्होंने ऋतिक-यामी की फिल्म 'काबिल' में अपनी आवाज़ दी है। वह कई रियेलिटी शो के जज रह चुके हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
ये भी पढ़ें: तलाक के बाद रितिक और सुजैन फिर दिखे साथ, बच्चों संग बिताया समय
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा