PICS: विराट-अनुष्का के अलावा इन क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से की शादी
इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। सिनेमा और स्पोर्ट्स का पुराना रिश्ता रहा है।
मुंबई:
इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। सिनेमा और स्पोर्ट्स का पुराना रिश्ता रहा है। इसके पहले भी कई अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स को क्लीन बोल्ड किया है, जिनमें हाल ही में शादी करने वाले जहीर और सागरिका का नाम भी शामिल है।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान ने 'चक दे इंडिया' गर्ल सागरिका घाटगे के साथ पिछले महीने शादी की। दोनों ने शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए। दोनों साल 2015 में एक-दूजे के हो गए।
साल 2015 में ही इंडियन टीम का एक और खिलाड़ी क्लीन बोल्ड हुआ। जी हां, हम बात कर रहे हैं टर्बनेटर हरभजन सिंह की। इन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की। दोनों की एक बेटी हिनाया भी है।
मोहम्मद अजहरुद्दीन का पहला निकाह हैदराबाद की नौरीन से हुआ था। इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ नाम जुड़ने के बाद 1996 में तलाक हो गया था। फिर दोनों ने शादी कर ली। ये कई दिनों तक साथ रहे, लेकिन फिर अलग हो गए।
भोपाल में जन्में मंसूर अली खान पटौदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की पहली मुलाकात कोलकाता में हुई थी। दोनों ने 1969 में शादी और इसमें इंदिरा गांधी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक