/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/14/91-virushka.jpg)
विराट कोहली और अनुष्का ने 11 दिसंबर को शादी की (इंस्टाग्राम)
आपने कई बार ऐसे इनविटेशन कार्ड देखें होंगे, जिसके साथ में मिठाई या ड्राईफ्रूट्स रखे हों। लेकिन हाल ही में शादी करने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन का कार्ड सामने आया है। यह कार्ड बेहद और अलग है और इसे देखकर आप एक बार फिर इस जोड़ी को दिल दे बैठेंगे।
मीडिया की नजरों से दूर इटली के मिलान में शादी करने वाले 'वीरुष्का' की 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी है। इसके लिए उन्होंने सभी फिल्मी और खेल जगत की हस्तियों को कार्ड भेजना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें: शादी के बाद विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की ये फोटो हुई VIRAL
इसके लिए अनुष्का और विराट ने इको-फ्रेंडली कार्ड चुना है। फिल्ममेकर महेश भट्ट ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। क्रीम कलर के इस कार्ड में अनुष्का और विराट का नाम लिखा है। इसमें फूलों की डिजाइन बनी हुई है। साथ ही एक पौधा भी भेजा है।
They made it ! Our heartiest congratulations to Anushka & Virat. We pray that this love story goes on forever and ever. Amen !@imVkohli @anushkasharmapic.twitter.com/dk9sqm4WgU
— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) December 13, 2017
गौरतलब है कि अनुष्का को जानवरों के साथ-साथ पेड़-पौधों से बेहद लगाव है। कुछ महीने पहले विराट और अनुष्का को श्रीलंका में पौधे लगाते देखा गया था। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
वहीं अनुष्का घर पर भी गार्डनिंग करती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपने पिता के साथ गार्डनिंग कर रही थीं।
ये भी पढ़ें: PICS: विराट-अनुष्का के अलावा इन क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से की शादी
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Oct 24, 2017 at 6:21am PDT
विराट और अनुष्का ने सोमवार (11 दिसंबर) को इटली के टोस्काना शहर में शादी की। यह एक निजी समारोह था, जो बोर्गो फिनेकिएटो बड़े लक्जरी रिसॉट में हुआ। यह रिसॉट फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।
ये भी पढ़ें: सर्दियों में घर में यूं बनाए रखें गर्माहट, अपनाएं ये TIPS
Source : News Nation Bureau