डांस फ्लोर पर पैर थिरकाते विराट कोहली
क्रिकेट कप्तान विराट कोहली किसी भी मैदान पर पीछे नहीं है। फिर चाहे वो क्रिकेट का हो या डांस फ्लोर। हाल ही में क्रिकेटर जहीर खान और अभिनेत्री की सागरिका घाटगे की रिसेप्शन पार्टी में भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जमकर पैर थिरकाए।
सादे समारोह में शादी करने के बाद जहीर और सागरिका ने 27 नवंबर को अपनी शादी का रिसेप्शन ताज कोलाबा में दिया था। इस पार्टी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के कई सितारे नजर आए।
जहीर खान और सागरिका की इस पार्टी में मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, सुष्मिता सेन, चित्रांशी समेत कई बड़ी हस्तियों शामिल हुई। लेकिन सबकी निगाहें ग्रे कलर का सूट पहने विराट और ग्रे और सिल्वर लहंगा चोली लुक में अनुष्का पर ही थमी रही।
यही नहीं विराट और अनुष्का ने पार्टी में जहीर और सागरिका के साथ यो यो हनी सिंह के गाने 'अंग्रेजी बीट' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का गाना साडी गली.. समेत कई गानों पर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। विराट और अनुष्का को ज्यादातर साथ देखा जाता है हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुल कर बात नहीं की।
A post shared by Sara (@virushka_folyf) on Nov 28, 2017 at 3:13am PST
इसे भी पढ़ें: PHOTOS: जहीर खान और सागरिका घाटगे के रिसेप्शन की इनसाइड तस्वीरें
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us