/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/28/46-Vinod.jpg)
विनोद खन्ना की अंतिम विदाई
सदाबहार अभिनेता विनोद खन्ना ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड और राजनीति में शोक की लहर छा गई। खन्ना को अंतिम विदाई देने के लिए फिल्मी हस्तियों का तांता लग गया।
बीमारी से जूझ रहे विनोद खन्ना की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी विनोद खन्ना के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी महान कलाकार और राजनेता विनोद खन्ना के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
Mumbai: Akshay Khanna, Abhishek Bachchan and Randeep Hooda at #VinodKhanna 's funeral in Worli pic.twitter.com/d7BFHVH75s
— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
ये भी पढ़ें: विनोद खन्ना हमेशा परिवार के सदस्य रहेंगे: संजय दत्त
अमिताभ बच्चन पहुंचे अस्पताल
विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनने के बाद अस्पताल के बाहर बॉलीवुड अभिनेताओं की भीड़ जुट गई। विनोद खन्ना के बेहद करीबी रहे और कई फिल्मों में उनके साथ काम कर चुके अमिताभ बच्चन भी अस्पताल पहुंचे।
Mumbai: Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan at #VinodKhanna 's funeral pic.twitter.com/4uZGRwiZ68
— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
फिल्मी हस्तियों ने दी विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि
बॉलीवुड अभिनेता और उनके साथ काम कर चुके ऋषि कपूर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि 'तुम बहुत याद आओगे।' इसके अलावा अक्षय कुमार ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी है। अभिषेक बच्चन, सुभाष घई, दिया मिर्जा, रणधीर कपूर, प्रफुल्ल पटेल, रणदीप हुडा और अक्षय खन्ना ने विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि दी।
Mumbai: Actors Rishi Kapoor and Ranjit at #VinodKhanna 's funeral pic.twitter.com/e6bQW2KqsA
— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
ये भी पढ़ें: विनोद खन्ना की फिल्मों के वो सदाबहार गाने.. जो हमेशा उनकी याद दिलाएंगे
राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक
शिवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता और बीजेपी सांसद विनोद खन्ना के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है।'
अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता और भाजपा सांसद विनोद खन्ना के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 27, 2017
वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरी संवेदनाएं उनके प्यारे लोगों के साथ है और मैं प्रार्थना करती हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शान्ति!'
अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता और भाजपा सांसद विनोद खन्ना के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 27, 2017
कैंसर से पीड़ित थे विनोद खन्ना
गौरतलब है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस बीच उनकी बीमारी वाली फोटो भी वायरल हुई थी। हालांकि बाद में अस्पताल ने इन ख़बरों का खंडन करते हुए अफवाहें न फैलाने की बात कही थी।
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us