विजय दिवस पर अनुपम खेर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय सेना को किया सलाम

विजय दिवस के मौके पर शनिवार को अनुपम खेर, अमित साध जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय सेना के पराक्रम और साहस को सलाम किया।

विजय दिवस के मौके पर शनिवार को अनुपम खेर, अमित साध जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय सेना के पराक्रम और साहस को सलाम किया।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
विजय दिवस पर अनुपम खेर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय सेना को किया सलाम

विजय दिवस (फोटो आईएएनएस)

विजय दिवस के मौके पर शनिवार को अनुपम खेर, अमित साध जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय सेना के पराक्रम और साहस को सलाम किया।

Advertisment

साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना द्वारा दुश्मन देश पर विजय हासिल करने के प्रतीक स्वरूप देश (भारत) में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है।

इस मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने ये ट्वीट किए। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा हैै कि 'विजय दिवस पर भारतीय सेना को मेरा सलाम। जय हिंद।'

My salute to #IndianArmy on #VijayDiwas. Jai Hind. 🇮🇳 pic.twitter.com/9HwOg1nDVr

— Anupam Kher (@AnupamPkher) December 16, 2017

वहीं अमित साध ने ट्वीट किया है, 'विजय दिवस के मौके पर हम सभी अपने सैनिकों के पराक्रम को याद करते हैं और 1971 के युद्ध में शहीद हुए जवानों के अदम्य उत्साह और बलिदान को सलाम करते हैं। वे हर दिन हमारी रक्षा के लिए सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। जय हिंद।'

राकुल प्रीत सिंह ने लिखा 'हमारे देश के वास्तविक नायकों और मेरे पिता जो मेरे नायक हैं, उन्हें सलाम करती हूं। विजय दिवस जय हिंद।'

साथ ही अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'मैं इस शुभ अवसर पर जवानों को सलाम करता हूं। विजय दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद, जय भारत।'

और पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने कहा- उम्मीद है कि फिल्म 'पैडमैन' से घरों में सैनिटरी नैपकीन पर बातचीत शुरू होगी

Source : IANS

Indian Soldiers Vijay Diwas bollywood
Advertisment