/newsnation/media/post_attachments/images/2017/02/09/91-alia.jpg)
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक विज्ञापन में (फाइल फोटो)
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि जल्द ही दोनों एक्टर जोया अख्तर की फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं। एक प्रमुख अखबार के मुताबिक, रणवीर और आलिया 'गुल्ली बॉय' में रोमांस करते हुए दिखाई देंगे।
खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर में शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पहले वरुण धवन को फिल्में में लेने की बात चल रही थी। लेकिन अब कन्फर्म हो गया है कि मूवी में रणवीर और आलिया ही नज़र आएंगे।
ये भी पढ़ें: शादी से पहले 'काला चश्मा' पर नील नितिन मुकेश ने जमकर किया डांस
रणवीर सिंह ने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने अपनी नई को-स्टार आलिया भट्ट को मैसेज देते हुए ना सिर्फ उनकी तारीफ की, बल्कि उनकी क्यूटनेस और काम को भी सराहा।
Everybody loves @aliaa08 ! Looking faarward ! pic.twitter.com/KenLlnZMaU
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) February 8, 2017
फिल्म की कहानी एक मुंबई के रोड साइड रैपर पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह रैपर की भूमिका निभाएंगे। इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी मिलकर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: OMG! रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' में होंगे 29 गानें!
फिलहाल, रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म इस साल 17 नवंबर को रिलीज़ होगी। वहीं आलिया भट्ट वरुण धवन के साथ 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नज़र आएंगी। यह फिल्म 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है।
ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा को सर्विस टैक्स विभाग का नोटिस, भरना पड़ सकता है 20 लाख का जुर्माना
Source : News Nation Bureau