मेघना गुलजार की अगली फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट, बनेंगी विकी कौशल की कश्मीरी दुल्हन

अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। इस प्रोजेक्ट पर अगले महीने से काम शुरू होने की संभावना है।

अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। इस प्रोजेक्ट पर अगले महीने से काम शुरू होने की संभावना है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
मेघना गुलजार की अगली फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट, बनेंगी विकी कौशल की कश्मीरी दुल्हन

आलिया भट्ट और विकी कौशल (इंस्टाग्राम फोटो)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के बाद मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आ सकती हैं। यह फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित होगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट विकी कौशल लीड रोल में होंगे। खबरों की मानें तो आलिया इसमें कश्मीरी गर्ल बनेंगी।

Advertisment

मेघना सिक्का की पिछली फिल्म 'तलवार' थी। अभी फिलहाल वह किताब पर आधारित फिल्म पर काम कर रही हैं। इसमें एक कश्मीरी महिला की कहानी होगी, जिसकी शादी सीमा पार सेना के एक अधिकारी से होती है। उस अधिकारी ने साल 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान कई भारतीय खुफिया जानकारी दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया पत्नी बनकर जासूसी करेंगी। अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। इस प्रोजेक्ट पर अगले महीने से काम शुरू होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: #IIFA2017: सलमान-कैटरीना के साथ आलिया करेंगी परफॉर्म, करण जौहर करेंगे होस्ट

इन फिल्मों में बिजी हैं आलिया

हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज हुई थी। इसमें वरुण धवन लीड एक्टर थे और यह फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का सीक्वल था। वहीं इन दिनों आलिया 'ड्रैगन' और 'गुल्ली बॉय' नाम की फिल्में कर रही हैं। वह रणबीर कपूर के साथ 'ड्रैगन' में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: निकोल किडमैन और केंडल जेनर के साथ नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि विकी कौशल को 'मसान' फिल्म के लिए जाना जाता है। इसके बाद उन्होंने 'जुबान' और 'रमन राघव 2.0' जैसी फिल्मों में काम किया। कौशल की आगामी फिल्म 'मनमर्ज़ियां' है, जिसमें आयुष्मान खुराना और भुमी पेडनेकर भी होंगे।

(चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Source : News Nation Bureau

Alia Bhatt Vicky Kaushal
      
Advertisment