'संजू' के पोस्टर में रनबीर कपूर संग दिखे विकी कौशल, जानिये क्या है दोनों का रिश्ता

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' के निर्देशक राज कुमार हिरानी ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' के निर्देशक राज कुमार हिरानी ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
'संजू' के पोस्टर में रनबीर कपूर संग दिखे विकी कौशल, जानिये क्या है दोनों का रिश्ता

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' के निर्देशक राज कुमार हिरानी ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर को देख कर आप नए किरदार का अंदाजा आराम से लगा सकते हैं।

Advertisment

सोनम कपूर और परेश रावल के बाद 'संजू' के नए पोस्टर में विकी कौशल नजर आ रहे है। जो संजय दत्त के बेस्ट फ्रेंड कुमार गौरव की भूमिका में है। इस पोस्टर में संजय दत्त की भूमिका निभाने वाले रनबीर कपूर और विकी कौशल एक दूसरे को देख कर मुस्कुरा रहे है। रनबीर ने जहां लेदर जैकेट पहना हुआ है, वही विकी फर कोट पहने हुए नजर आ रहे है।

ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने लिखा, 'विक्की कौशल से मिलिए। एक बेहतरीन एक्टर जिनके साथ काम करने में मजा आया। वे संजू के बेस्ट फ्रेंड का रोल निभा रहे हैं। 2 दिन बाद 30 मई को संजू का ट्रेलर आएगा।'

राजकुमार हिरानी की लिखी और निर्देशित फिल्म में रणबीर और सोनम के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल और दीया मिर्जा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फॉक्स स्टार स्टूडियो के सहयोग से विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: विवादों में 'केदारनाथ', डेब्यू से पहले कानूनी पचड़े में फंसी सारा

Source : News Nation Bureau

rajkumar hirani Sanju latest poster
      
Advertisment