शादी से पहले अर्जुन कपूर ने अपनी बहन सोनम को किया परेशान, देखें ये मज़ेदार वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हो रही है। इसी बीच शादी से पहले अर्जुन कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
शादी से पहले अर्जुन कपूर ने अपनी बहन सोनम को किया परेशान, देखें ये मज़ेदार वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हो रही है। इसी बीच शादी से पहले अर्जुन कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Advertisment

इस वीडियो में अर्जुन सोनम कपूर को चिढ़ाते हुए नज़र आ रहे है। सभी कजिन्स मस्ती के मूड में नज़र आ रहे है। इस वीडियो को 'अर्जुन कपूर कैफ़े' नाम के एक फैन क्लब ने शेयर किया है।

वायरल वीडियो में वीडियो में रिया कपूर, सोनम कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर दिखाई दे रहे है। वीडियो में अर्जुन कहते है कि ऐसा लग रहा है वीरे दी वेडिंग लाइव देख रहा हूंऔर कितनी तारीफें चाहिए तुम्हे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आठ मई को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। 

सोनम और आनंद पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन वे कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने आए थे और सोशल मीडिया पर अपने सफर की यादें साझा की थीं।

और पढ़ें: कास्टिंग काउच पर माही गिल का खुलासा, डायरेक्टर ने की थी कुछ ऐसी डिमांड

सोनम कपूर रिया कपूर द्वारा निर्मित 'वीरे दी वेडिंग में नज़र आएंगी।'वीरे दी वेडिंग' उन चार दोस्तों की कहानी है, जो आजाद ख्यालों की हैं।

दिलचस्प कहानी से भरपूर यह फिल्म 1 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

करीना कपूर इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। अपनी प्रेग्नेंसी और तैमूर के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी।

इसके पहले वह साल 2016 में अर्जुन कपूर के साथ 'की एंड का' में नजर आई थीं।

और पढ़ें: बिग बी ने अनुष्का के जन्मदिन पर किया SMS, जवाब नहीं मिलने पर उठाया ये कदम

Source : News Nation Bureau

Arjun Kapoor Sonam Kapoor Veere Di Wedding
      
Advertisment