वीरे दी वेडिंग: दिल्ली शेड्यूल पूरा, करीना-सोनम ने जम कर की पार्टी, देखें तस्वीरें

करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर ने 'वीरे दी वेडिंग' का दिल्ली शेड्यूल पूरा कर लिया है। फिल्म की स्टार कास्ट पार्टी करती हुई नजर आ रही है।

author-image
vinita singh
एडिट
New Update
वीरे दी वेडिंग: दिल्ली शेड्यूल पूरा, करीना-सोनम ने जम कर की पार्टी, देखें तस्वीरें

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की स्टारकास्ट

जहां एक तरफ बॉलीवुड में प्री-दिवाली सेलिब्रेशन और पार्टीज का दौर शुरू हो गया है वही 'वीरे दी वेडिंग'की स्टार कास्ट भी पार्टी करती हुई नजर आ रही है। करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तस्लानिया ने अपनी फिल्म का दिल्ली में चल रहा शेड्यूल पूरा कर लिया है।

Advertisment

इस मौके पर फिल्म की टीम ने ग्रांड पार्टी की और खूब एन्जॉय किया।पार्टी में लीड एक्ट्रेस के अलावा फिल्म की प्रोड्यूसर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भी मौजूद रहीं। ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी है।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पार्टी की तस्वीरेंअपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। जिसमें वे बता रही हैं कि दिल्ली की सर्दी शुरू होने से पहले टीम ने 'वीरे दी वेडिंग' का दिल्ली शेड्यूल पूरा कर लिया है।

दिल्ली में शूटिंग पूरी कर चुकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की टीम जल्द ही मुंबई लौटेगी। बता दें, दिल्ली में फिल्म के काफी हिस्से की शूटिंग हुई है और शनिवार को रैप अप हुआ। इस फिल्‍म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं।

रिया ने अपने अकाउंट पर इस पार्टी की कुछ फोटोज भी शेयर कीं और दिल्ली का शेड्यूल खत्म होने की जानकारी दी। कुछ दिन पहले रिया कपूर ने मीडिया को दिए बयान में कहा था, 'दिल्‍ली एक अहम लोकेशन है। यह हमारी फिल्‍म के लिए एक आइडल लोकेशन है। '

बता दें कि यह फिल्म करीना कपूर की बेटे तैमूर के जन्म के बाद की पहली फिल्म है। इसलिए इसे उनकी कमबैक फिल्म माना जा रहा है। आखिरी बार करीना, अर्जुन कपूर के साथ 'की एंड का' में नजर आई थी। उसके बाद वो तैमूर की जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गयी थी।

पहली बार कैमरे के सामने रोते दिखे तैमूर अली, करीना कपूर को भी आई हंसी, देखें तस्वीरें

फिल्म के सेट पर करीना के साथ तैमूर भी कई बार नजर आ चुके हैं। ये भी अटकलें भी लगाई जा रही थी कि तैमूर भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं, लेकिन करीना ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

आमिर खान के 'सीक्रेट्स' हुए आउट, देते हैं गालियां और नहाने से है परहेज

Source : News Nation Bureau

Veere Di Wedding Swara Bhasker Rhea Kapoor Sonam Kapoor Kareena Kappor Shikha Talsania
      
Advertisment