दिल्ली स्मॉग की चपेट में वरुण धवन, अर्जुन कपूर ने भी शेयर किया VIDEO

दिल्ली, एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में प्रदूषण का लेवल बढ़ा हुआ है। यह स्मॉग काफी हानिकारक है। ऐसे में वरुण ने मैसेज देकर सभी को संदेश दे रहे हैं।

दिल्ली, एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में प्रदूषण का लेवल बढ़ा हुआ है। यह स्मॉग काफी हानिकारक है। ऐसे में वरुण ने मैसेज देकर सभी को संदेश दे रहे हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
दिल्ली स्मॉग की चपेट में वरुण धवन, अर्जुन कपूर ने भी शेयर किया VIDEO

वरुण धवन (इंस्टाग्राम फोटो)

दिल्ली और एनसीआर इन दिनों स्मॉग की चपेट में है। इसकी चपेट में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी आ गए हैं। वह इन दिनों दिल्ली में मणिकर्णिका की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने भी स्मॉग से संबंधित एक वीडियो फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है।

Advertisment

वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैंने यह सेल्फी इसलिए ली है, ताकि आपको दिखा सकूं कि असल में प्रदूषण का धुंध कैसा होता है। इसके लिए मैं खुद को भी बराबर दोषी मानता हूं, लेकिन एक-दूसरे को दोष देने से अच्छा होगा कि हम गो ग्रीन की राह पर चलें।'

ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' पर नहीं थम रहा विवाद, अब जयपुर में नहीं होगी रिलीज?

बता दें कि दिल्ली, एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में प्रदूषण का लेवल बढ़ा हुआ है। यह स्मॉग काफी हानिकारक है। ऐसे में वरुण ने मैसेज देकर सभी को संदेश दे रहे हैं।

हाल ही में वरुण धवन की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'जुड़वा 2' रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। अब वह 'सूई-धागा' फिल्म में नजर आएंगे।

अर्जुन कपूर ने यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे का वीडियो शेयर किया है। इसमें स्मॉग की वजह से गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती दिख रही हैं। उन्होंने दिल्ली की इस हालत पर चिंता जताई है।

ये भी पढ़ें: गूगल ने 'कथक क्वीन' सितारा देवी के जन्मदिन पर बनाया खास डूडल

Source : News Nation Bureau

Varun Dhawan
      
Advertisment