/newsnation/media/post_attachments/images/2018/03/09/15-varundhawan1.jpg)
वरुण धवन (फाइल फोटो)
वरुण धवन ने अपने फिल्मी करियर में करीब 8 फिल्मों में काम किया है और सभी फिल्में हिट रही हैं। इस साल भी वह कई धमाकेदार फिल्मों के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं।
2018 में वरुण की पहली फिल्म 'अक्टूबर' रिलीज होगी। इसका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे शूजीत सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Mar 8, 2018 at 10:32pm PST
इस फिल्म में अपने किरदार के लिए वरुण बहुत मेहनत भी कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह कई हफ्तों तक सोते नहीं थे, ताकि उनकी एक्टिंग रियल लगे। यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज का फिर हो गया ब्रेकअप!
'अक्टूबर' में वरुण के अपोजिट बनिता संधू नजर आएंगी। वह एक विज्ञापन से मशहूर हुई थीं।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Sep 3, 2017 at 9:00am PDT
वरुण इसके अलावा 'सूई-धागा' फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं। इसमें वह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आ चुका है। यह फिल्म 28 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Feb 12, 2018 at 9:32am PST
30 साल के वरुण की एक और फिल्म फाइनल हो चुकी है। वह 2020 में 'रणभूमि' में नजर आएंगे। इसका निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: आयरलैंड में गर्भपात जनमत संग्रह विधेयक को मिली मंजूरी
Source : News Nation Bureau