/newsnation/media/post_attachments/images/2018/04/28/99-varundhawan.jpg)
वरुण धवन (इंस्टाग्राम)
वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई हो, लेकिन इससे उनके जज्बे में कोई कमी नहीं आई है। वह अपनी अगली मूवी 'कलंक' के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह सिक्स पैक एब्स में नजर आ रहे हैं।
'कलंक' में वरुण धवन चौथी बार आलिया भट्ट के साथ काम करने वाले हैं। इसके पहले दोनों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में साथ नजर आए थे।
ये भी पढ़ें: विवादों में घिरी वरुण की 'अक्टूबर', मराठी फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी करने का लगा आरोप
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Apr 27, 2018 at 8:10pm PDT
इस फिल्म में आलिया और वरुण के अलावा संजय दत्त और माधुर दीक्षित भी अहम भूमिका में हैं। दोनों लंबे समय बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। खबरों की मानें तो इन चारों के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य राय कपूर के भी फिल्म में होने की चर्चा हो रही है।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Apr 22, 2018 at 10:55am PDT
वरुण धवन की बात करें तो वह 'कलंक' के अलावा 'सुई धागा' में भी बिजी हैं। इसमें अनुष्का शर्मा लीड एक्ट्रेस होंगी। इसके अलावा वह 'एबीसीडी' के लिए भी सेलेक्ट हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: युवा हो जाएं सावधान, बढ़ रहा है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा!
Source : News Nation Bureau