...जब आलिया भट्ट ने वरुण धवन से पूछा #WomensDay का फॉर्मुला तो 'बद्रीनाथ' ने दिया ये जवाब

वरुण ने एक फोटो शेयर करते हुए यह भी बताया कि महिला को हर दिन खुश रहना चाहिए।

वरुण ने एक फोटो शेयर करते हुए यह भी बताया कि महिला को हर दिन खुश रहना चाहिए।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
...जब आलिया भट्ट ने वरुण धवन से पूछा #WomensDay का फॉर्मुला तो 'बद्रीनाथ' ने दिया ये जवाब

वरुण धवन और आलिया भट्ट (फोटो: इंस्टाग्राम)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरुण धवन ने अपनी दुल्हनिया के लिए खास फॉर्मुला सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वरुण ने एक फोटो शेयर करते हुए यह भी बताया कि महिला को हर दिन खुश रहना चाहिए।

Advertisment

दरअसल वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। वरुण ने आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'यह रहा वुमेंस डे का परफेक्ट फॉर्मूला...मैं हर महिला से कहना चाहता हूं कि वह हर दिन खुश रहें क्योंकि वह हर दिन खुश रहना डिजर्व करती हैं।'

ये भी पढ़ें: जब रैंप पर वरुण-आलिया के साथ 'जहां चार यार..' गाने पर थिरके बिग बी

गौरतलब है कि फिल्म में वरुण अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। यह तीसरी बार है, जब दोनों किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों करण जौहर की 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में नजर आ चुके हैं। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के नए गाने 'आशिक सरेंडर हुआ' में वरुण-आलिया ने एक बार फिर लगाया डांस का तड़का

Source : News Nation Bureau

News in Hindi Varun Dhawan Alia Bhatt womens day 2017
Advertisment