/newsnation/media/post_attachments/images/2017/02/02/12-varunalia.jpg)
वरुण धवन ने आलिया भट्ट के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
वरुण धवन और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज़ हो गया। ट्रेलर लॉन्च होने के बाद मुंबई में एक इवेंट रखा गया, जिसमें वरुण ने अपनी दुल्हनिया यानी आलिया के साथ शानदार एंट्री की।
इवेंट में शामिल होने और फिल्म के प्रमोशन के लिए वरुण अपनी बाइक से आएं। उनके साथ पीछे बद्रीनाथ की दुल्हनिया यानी आलिया भट्ट बैठी हुई थीं। वरुण ने ना सिर्फ इवेंट में शानदार एंट्री की, बल्कि आलिया को बाइक से मुंबई की सड़कों पर भी घुमाया।
फिल्म में वरुण और आलिया के अलावा गौहर खान, मोहित मारवाह, श्वेता बासु और अनुपम खेर भी नज़र आएंगे। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है।
ये भी पढ़ें: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, वरुण लगे क्यूट तो आलिया दिखीं बिंदास
Tujhko bana karke, Le Jayenge #badrinathkidulhania @varundvn
A photo posted by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on Feb 2, 2017 at 12:20am PST
वरुण ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज़ शेयर की। वरुण ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आलिया भट्ट को ट्रेलर लॉन्च के इवेंट पर ले जा रहा हूं। इससे पहले वह करीब 10 साल पहले बाइक पर पीछे बैठी थीं।' गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर में भी वरुण और आलिया बाइक पर घूमते नज़र आ रहे हैं।
A photo posted by Varun Dhawan (@varundvn) on Feb 2, 2017 at 12:15am PST
ये भी पढ़ें: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टीजर हुआ रिलीज़, आलिया-वरुण ने ट्विटर पर किया शेयर
Source : News Nation Bureau