वरुण धवन और आलिया भट्ट फिर साथ-साथ? फिल्म है या फिर कुछ और...
वरुण धवन और आलिया भट्ट ने 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर' फिल्म से एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
मुंबई:
वरुण धवन इन दिनों अपनी मूवी 'जुड़वा 2' से छाए हुए हैं। लेकिन इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं ये जोड़ी फिर से एक साथ तो काम करने वाली है।
वरुण धवन और आलिया भट्ट ने 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर' फिल्म से एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों अब तक तीन कुल तीनों फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। इनकी 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
वरुण ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'बैक ऑन सेट विद धर्मा एंड आलिया भट्ट।'
ये भी पढ़ें: दीपिका की बिंदास फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल, आपने देखी क्या
Back on set with #dharma and @aliaabhatt. 4.0
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Oct 3, 2017 at 7:57am PDT
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि दोनों कौन-सी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वैसे मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सितारे किसी मूवी नहीं बल्कि एड की शूटिंग में व्यस्त हैं।
वहीं डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने भी दोनों की एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जल्द ही आ रहे हैं।' अब इंतजार करना होगा कि आखिर यह तस्वीरें किसी फिल्म के सेट से हैं या फिर एड की शूटिंग।
बता दें कि वरुण धवन की 'जुड़वा 2' 29 सिंतबर को रिलीज हुई थी। यह 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'जुड़वा' की सीक्वल है। इसमें सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और रंभा थीं। वहीं वरुण धवन के साथ तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज नजर आईं।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर मुसीबत बना Tindstagrammer, यूजर्स की बढ़ी मुश्किलें
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी