
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। फैंस बेसब्री से उनकी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का इंतज़ार कर रहे हैं तो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर पर बन रही फिल्म में उनके लुक्स को देखकर हैरान भी हैं।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'हसीना' फिल्म में श्रद्धा कपूर को दो अलग-अलग लुक की तस्वीर शेयर की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'हसीना में श्रद्धा कपूर के दो डिफरेंट लुक्स... #Haseena स्टार श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर...14 जुलाई 2017 को होगी रिलीज़..। वहीं श्रद्धा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया।
ये भी पढ़ें: रियल लाइफ भाई-बहन श्रद्धा सिद्धांत निभायेंगे 'दाऊद-हसीना' का किरदार, देखें फिल्म की झलक
Two different looks of Shraddha Kapoor as #Haseena... #Haseena stars Shraddha and Siddhanth Kapoor... 14 July 2017 release. pic.twitter.com/m0FFgSwVtb
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 24, 2017
चार अलग-अलग लुक्स में नज़र आएंगी श्रद्धा
श्रद्धा इस फिल्म में चार अलग-अलग लुक्स में नजर आयेंगी। श्रद्धा 17 साल की उम्र से लेकर 55 साल तक की दिखायी देंगी। इसमें वह एक टीनेजर से लेकर एक बच्चे की मां तक की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में हसीना की जिंदगी को 40 सालों को समेटा जाएगा। हसीना के खिलाफ 88 केस रजिस्टर थे, लेकिन वह अपने जीवन में सिर्फ एक बार ही कोर्ट गई थी।
ये भी पढ़ें: इंडिया को मिला पहला राइजिंग स्टार, पंजाब के बैनेट दोसांझ ने जीता खिताब
रियल लाइफ में श्रद्धा के भाई हैं सिद्धांत
फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर के साथ शरमन जोशी और अंकुर भाटिया भी दिखाई देंगे। दाउद इब्राहिम का किरदार सिद्धांत कपूर निभा रहे हैं, जो कि रियल लाइफ में भी श्रद्धा के भाई हैं। यह फिल्म 14 जुलाई 2017 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर के साथ श्रद्धा
श्रद्धा कपूर की एक और फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड भी आने वाली है। यह मूवी 19 मई को भारत में 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। इसमें श्रद्धा के साथ अर्जुन कपूर हैं। 'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास की कहानी पर आधारित है।
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau