कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर फ्लाइट विवाद पर ट्विंकल खन्ना ने ली चुटकी
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फ्लाइट विवाद में अभिनेत्री व लेखिका ट्विंकल खन्ना ने अपनी राय व्यक्त की है।
ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में लिखा है कि कैसे 30,000 फीट की ऊंचाई पर कोई भी चीज हथियार हो सकती है।
इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'इतनी ऊंचाई पर स्कॉच और चप्पल भी हथियार का काम कर सकती हैं।'
ट्विंकल ने कॉलम की शुरुआत पूरे साल उड़ान भरने के बारे में बताकर की। उन्होंने इस कॉलम में अपने हवाई अनुभवों को भी साझा किया और बताया कि किस तरह 1780 के बाद से यात्रियों के व्यवहार में बदलाव आना शुरू हुआ।
ये भी पढ़ें: 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज, देखें श्रद्धा कपूर और अर्जुन की लव केमिस्ट्री
ट्विंकल ने कहा है हाल ही में फ्लाइट्स को लेकर दो बड़ी घटनाएं सबके सामने आई हैं।
पहली शराब के नशे में कपिल शर्मा का उनके साथी सुनील ग्रोवर के साथ झगड़ा और दूसरा शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ से जुड़ा हुआ विवाद।
दोनों ही घटनाओं में जूतों को एक फैशनेबल हथियार दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें: 'बेगम जान' झारखंड में Tax Free, इतने करोड़ की मिली छूट
Source : News Nation Bureau