logo-image

TV एक्ट्रेस मुस्कान मिहानी ने पति पर लगाया हिंसा का आरोप, दर्ज कराई FIR

मुस्कान ने साल 2004 में टीवी सीरियल 'रात होने को' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Updated on: 15 May 2017, 11:59 PM

मुंबई:

टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में डॉक्टर सपना के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस मुस्कान मिहानी का पति तुशाल सोभानी से तलाक होने वाला है। खबरों के मुताबिक इन दिनों वह अपने पति से अलग रह रही हैं। उन्होंने तुशाल पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, मुस्कान के पति बिजनेसमैन हैं और मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों को एक बेटी भी है। आरोप है कि तुशाल उनके साथ बुरा बर्ताव करते हैं। मुस्कान ने बताया कि तुशाल उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें: सचिन ने न्यूज़ नेशन पर कहा -अंजलि की मोहब्बत से लेकर जीवन के संघर्ष तक सब है 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' में

 

Satnaam shri waheguru

A post shared by Muskaan Mihani (@muskaanmihani) on May 24, 2016 at 8:56am PDT

पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तुशाल ने उन्हें कई बार धक्का भी दिया। मुस्कान के ससुराल वाले दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं मुस्कान ने खार पुलिस स्टेशन में तुशाल के खिलाफ गैर इरादातन हिंसा की शिकायत भी दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: टेड टॉक में शाहरुख ने कही दिल की बात.. उनकी हाजिरजवाबी के लोग हुए मुरीद

 

Memories

A post shared by Muskaan Mihani (@muskaanmihani) on Feb 16, 2015 at 4:53am PST

2004 में शुरू किया था करियर

मुस्कान ने साल 2004 में टीवी सीरियल 'रात होने को' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम', 'ये मेरी लाइफ है' जैसे कई हिट शो में काम किया है। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'हे बेबी' में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें: इन 5 इशारों से समझे प्यार नहीं रिबाउंड रिलेशनशिप में हैं आप

छोटी-सी बेटी की मां हैं मुस्कान

मुस्कान और तुशाल की शादी साल 2013 में सितंबर महीने में हुई थी। शादी के बाद मुस्कान ने 2016 में दिल के देखो से टीवी में वापसी की थी। उन दोनों की एक बेटी भी है।

 

#manatsfirstbirthday #myangel

A post shared by Muskaan Mihani (@muskaanmihani) on Sep 2, 2016 at 6:51am PDT

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)