/newsnation/media/post_attachments/images/2017/06/24/43-salmantubelightboxoffice.jpg)
सलमान खान (फाइल फोटो)
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सुर्खिया बटोरने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' 23 जून को रिलीज हो गई। निर्देशक कबीर खान की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन यह फिल्म सलमान खान की मूवी 'सुल्तान' का भी रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी।
ईद के खास मौके पर रिलीज हुई ट्यूबलाइट ने एक दिन में 21.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताया है।
ये भी पढ़ें: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' में नजर आएंगे नन्हें मातिन, जानें सोशल मीडिया पर क्यों छाए हैं?
#Tubelight Fri ₹ 21.15 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 24, 2017
तरण ने यह भी बताया कि सलमान खान की पिछली पांच फिल्मों ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Salman and Eid - Day 1...
2012: #ETT 32.93 cr
2014: #Kick 26.40 cr
2015: #BB 27.25 cr
2016: #Sultan 36.54 cr
2017: #Tubelight 21.15 cr— taran adarsh (@taran_adarsh) June 24, 2017
डायरेक्टर कबीर खान और सलमान खान की 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' के बाद 'ट्यूबलाइट' एक साथ तीसरी फिल्म है, जो कि हॉलीवुड फिल्म 'लिटिल ब्वॉय' से प्रेरित है।फिल्म के संगीत और सिनेमेटोग्राफी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: आलिया और विक्की नहीं कर पा रहे इसका इंतजार!
जंग पर आधारित है फिल्म
बता दें कि सलमान की 'ट्यूबलाइट' साल 1962 में भारत-चीन के बीच हुए युद्ध पर आधारित है। इसका निर्देशन कबीर खान ने किया है, जिसमें सोहेल और सलमान के अलावा चीन की अभिनेत्री झू झू और दिवगंत अभिनेता ओम पुरी भी हैं।
(राष्ट्रपति चुनाव-2017 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau