तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'रागदेश' का ट्रेलर संसद में होगा लॉन्च, बनेगा नया इतिहास
फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म 'रागदेश' का ट्रेलर संसद भवन में लॉन्च होगा।
नई दिल्ली:
फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म 'रागदेश' का ट्रेलर संसद भवन में लॉन्च होगा। इस बात की जानकारी धूलिया ने खुद दी। धूलिया का कहना है कि ऐसा स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का सम्मान करने के लिए किया जा रहा है।
धूलिया ने अपने बयान में कहा, 'संसद भवन में 'रागदेश' का ट्रेलर लॉन्च करने का मकसद स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का सम्मान करना है। ऐसा पहली बार है कि संसद भवन ने किसी फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने की अनुमति दी है और यह हमारी फिल्म के लिए अपने आप में बड़े सम्मान की बात है।'
हाल ही में फिल्म 'राग देश' का पहला पोस्टर जारी किया गया था। पोस्टर में अमित साध, मोहित मारवाह और कुनाल कपूर नजर आ रहे हैं और उनके पीछे की तरफ तिरंगा लहरा रहा है। यह पोस्टर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था।
Tigmanshu Dhulia's #RaagDesh to release on 28 July 2017... Stars Kunal Kapoor, Amit Sadh and Mohit Marwah... First look poster: pic.twitter.com/wSvcUl3QEB
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 15, 2017
फिल्म 'रागदेश' मशहूर लाल किला मुकदमे पर आधारित है, जो आजाद हिंद फौज के तीन अधिकारियों पर चलाया गया था। इसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का रुख बदल दिया था। धूलिया ने कहा कि लाल किला ट्रायल हमारी स्वतंत्रता इतिहास का सबसे दिलचस्प व प्रासंगिक हिस्सा है और यह फिल्म उसी मामले के बारे में है।
इसे भी पढ़ें: करिश्मा कपूर दोबारा दुल्हनियां बनने को तैयार, बॉयफ्रेंड संदीप को बस तलाक का इंतजार
क्या था किस्सा
फिल्म की कहानी ब्रिटिश इंडियन आर्मी के तीन अफसरों मेजर जनरल शाह नवाज खान, कर्नल प्रेम सहगल और कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लो के मशहूर कोर्ट मार्शल की पर आधारित है। यह ट्रायल दिल्ली के लाल किले में हुए थे। इसी वजह से इसे रेड फोर्ट ट्रायल्स के नाम से भी जाना जाता है। सर तेज बहादुर सप्रू समेत कई वकीलों ने इन तीनों अफसरों का केस लड़ा था।
ब्रिटिश सरकार ने इन तीनों अफसरों का कोर्ट मार्शल करते हुए राजद्रोह और हत्या का मुकदमा चलाया था। बता दें कि इसके पहले विशाल भारद्वाज की 'रंगून' भी दूसरे विश्वयुद्ध पर आधारित फिल्म थी।
इसे भी पढ़ें: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा के साथ विवाद की खबरों को बताया अफवाह... पढ़ें पूरी खबर
इस फिल्म से होगी टक्कर
28 जुलाई को ही अर्जुन कपूर की 'मुबारकां' भी रिलीज हो रही है। इसमें अनिल कपूर और अथिया शेट्टी भी नजर आएंगे। ऐसे में इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी।फिल्म में कुणाल कपूर, अमित साध और मोहित मारवाह प्रमुख भूमिका में हैं। गुरदीप सिंह सप्पल निर्मित यह फिल्म राज्यसभा टीवी की पेशकश है।
IANS के इनपुट के साथ
इसे भी पढ़ें: जॉन अब्राहम की 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरन' का फर्स्ट लुक जारी, डायना भी करेंगी एक्शन
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य