/newsnation/media/post_attachments/images/2017/06/15/23-raagdesh.jpg)
फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'राग देश' का पहला पोस्टर आउट हो गया है। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें दूसरे वर्ल्ड वॉर के उस दौर की कहानी है, जब देश प्रेम की भावना दिखाई देती है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसका पहला पोस्टर शेयर किया है। इसमें अमित साध, मोहित मारवाह और कुनाल कपूर नजर आ रहे हैं और उनके पीछे की तरफ तिरंगा लहरा रहा है।
Tigmanshu Dhulia's #RaagDesh to release on 28 July 2017... Stars Kunal Kapoor, Amit Sadh and Mohit Marwah... First look poster: pic.twitter.com/wSvcUl3QEB
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 15, 2017
इस फिल्म की कहानी ब्रिटिश इंडियन आर्मी के तीन अफसरों मेजर जनरल शाह नवाज खान, कर्नल प्रेम सहगल और कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लो के मशहूर कोर्ट मार्शल की पर आधारित है। यह ट्रायल दिल्ली के लाल किले में हुए थे। इसी वजह से इसे रेड फोर्ट ट्रायल्स के नाम से भी जाना जाता है। सर तेज बहादुर सप्रू समेत कई वकीलों ने इन तीनों अफसरों का केस लड़ा था।
ये भी पढ़ें: 'जग्गा जासूस': फिल्म ये होगा रणबीर कपूर का रोल, जानें किसकी करेंगे खोज
ब्रिटिश सरकार ने इन तीनों अफसरों का कोर्ट मार्शल करते हुए राजद्रोह और हत्या का मुकदमा चलाया था। बता दें कि इसके पहले विशाल भारद्वाज की 'रंगून' भी दूसरे विश्वयुद्ध पर आधारित फिल्म थी।
इस फिल्म से होगी टक्कर
28 जुलाई को ही अर्जुन कपूर की 'मुबारकां' भी रिलीज हो रही है। इसमें अनिल कपूर और अथिया शेट्टी भी नजर आएंगे। ऐसे में इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी।
(चैंपियंस ट्रॉफी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau