साभार: आनंद अहूजा का इंस्टाग्राम अकाउंट
सोनम कपूर ने अपना जन्मदिन अपने कथित बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद अहूजा के साथ मनाया। यूं तो सोनम कपूर ने कभी आनंद अहूजा के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुलकर कबूला नहीं है। पर दोनों को हर जगह एक साथ देखा जा सकता है।
आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोनम के जन्मदिन पर खास वीडियो भी शेयर किए। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम अपने खास दोस्तों के साथ केक काट रही है।
🎈🎂 🎈 🎂🎈@sonamkapoor @rheakapoor @karanboo
A post shared by anand ahuja (@anandahuja) on Jun 8, 2017 at 11:55pm PDT
वहीं एक और वीडियो भी है जिसमें दीवार पर बल्ब की रोशनी में सोनम का नाम चमक रहा है। और वो गोल्फ खेलती नजर आ रही है।
इसे भी पढ़ें: सोनम कपूर की सांवरिया, प्रेम रत्न धन पायो के साथ इन फिल्मों के गानें आज भी हैं हिट
A post shared by anand ahuja (@anandahuja) on Jun 8, 2017 at 1:23pm PDT
हाल ही में सोनम को अपनी फिल्म 'नीरजा' के लिए नेशनल अवार्ड मिला था। अवार्ड समारोह में भी सोनम के पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कपूर के अलावा आनंद अहूजा भी पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें: क्या आपने देखा 'दंगल गर्ल' का ये स्टनिंग लुक?
दोनों भले ही खुलकर कभी अपने ऱिश्ते के बारे में नहीं बोला लेकिन इंस्टाग्राम पर सोनम और आनंद विदेशों में घूमते हुए अपनी फोटो अक्सर ही शेयर करते है।
Blue Skies 🙏🏼 #latergram #everydayphenomenal
A post shared by anand ahuja (@anandahuja) on Apr 2, 2017 at 7:59am PDT
सोनम फिलहाल अक्षय कुमार के साथ आने वाली अपनी फिल्म 'पेडमैन' की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा वह जल्द ही संजय दत्त की बायोपिक में भी अहम किरदार में दिखने वाली हैं।
इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर खास अंदाज में सोनम कपूर
Source : News Nation Bureau