IIFA Awards: सितारों के लिए स्टेज तैयार, कुछ ही देर में मचेगा धमाल

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के यस आइलैंड में होने वाले आईफा 2022 (IIFA Awards 2022) के स्टेज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं

author-image
Akanksha Tiwari
एडिट
New Update
iifa stage

सितारों के लिए स्टेज हुआ तैयार, कुछ ही देर में मचेगा धमाल( Photo Credit : फोटो- @iifa Instagram)

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स (IIFA Awards 2022) की आज की शाम के लिए स्टेज तैयार हो गया है. अब सितारों का इंतजार है जो इस स्टेज पर अपनी परफॉरमेंस से चार चांद लगाएंगे. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के यस आइलैंड में होने वाले आईफा 2022 के स्टेज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. आईफा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टेज की तस्वीरें शेयर की गई हैं जिनमें लाइटों से चमकता स्टेज नजर आ रहा है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: IIFA Awards: आईफा में सलमान खान को आया गुस्सा! 'दबंग' का Video वायरल

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

आईफा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई तस्वीर के साथ लिखा है, 'मंच तैयार है, और सितारे तैयार हैं! यह ग्लिट्ज़, ग्लैमर और अविस्मरणीय पलों से भरे एक रोमांचक IIFA वीकेंड का समय है. शो को शुरू होने दो!' 

बता दें कि आईफा में 2 जून को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान, रितेश देशमुख, मनीष पॉल, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे. इस दौरान सितारों ने खूब मस्ती की जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं. आईफा अवॉर्ड्स के लिए 4 जून का दिन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन अवॉर्ड सेरेमनी होगी. जिसको सलमान खान और एक्टर रितेश देशमुख होस्ट करने वाले हैं.

IIFA 2022 list Nexa IIFA 2022 IIFA 2022 schedule IIFA 2022 news IIFA Awards 2022 iifa 2022
      
Advertisment