लंदन में 'प्राइम मिनिस्टर' बने अनुपम खेर, पूर्व PM मनमोहन सिंह की आ जाएगी याद

यह फिल्म नवोदित फिल्म निर्माता विजय रत्नाकर गुट्टे द्वारा निर्देशित है, साथ ही हंसल मेहता इसके रचनात्मक निर्माता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे।

यह फिल्म नवोदित फिल्म निर्माता विजय रत्नाकर गुट्टे द्वारा निर्देशित है, साथ ही हंसल मेहता इसके रचनात्मक निर्माता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
लंदन में 'प्राइम मिनिस्टर' बने अनुपम खेर, पूर्व PM मनमोहन सिंह की आ जाएगी याद

अनुपम खेर (ट्विटर)

राजनीतिक फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की लंदन में शूटिग शुरू हो गई है। फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में हैं। अभिनेता का कहना है कि यह एक बड़ी चुनौती है।

Advertisment

यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है।

अनुपम ने एक बयान में कहा, 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में डॉ. मनमोहन सिंह जैसे समकालीन व्यक्तित्व की भूमिका निभाने का अवसर मिलना एक कलाकार के रूप में मेरे लिए बड़ी चुनौती है। वह 24/7 मीडिया युग का हिस्सा हैं, जहां दुनिया उनके व्यक्तित्व को बारीकी से जानती है।'

ये भी पढ़ें: काला हिरण शिकार मामले में सलमान को 5 साल की सजा, जेल में गुजारेंगे रात

उन्होंने कहा, 'मैं पिछले कुछ महीनों से इस किरदार को अपने भीतर समाहित कर रहा हूं। मैं इसे पर्दे पर उतारने का इंतजार कर रहा हूं।'

यह फिल्म नवोदित फिल्म निर्माता विजय रत्नाकर गुट्टे द्वारा निर्देशित है, साथ ही हंसल मेहता इसके रचनात्मक निर्माता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे।

बोहरा ब्रोस द्वारा निर्मित फिल्म की स्क्रिप्ट मयंक तिवारी द्वारा लिखित है। यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: शादी की तैयारियों को लेकर हैं परेशान? ये वेडिंग ऐप करेगा मदद

Source : IANS

Anupam Kher The Accidental Prime Minister
      
Advertisment