एक ही डॉक्टर ने की थी करीना, तैमूर की डिलिवरी

डॉक्टर रुस्तम पी. सोनावाला के हाथों ही करीना कपूर, करिश्मा कपूर और यहां तक कि रणबीर कपूर भी पैदा हुए थे।

डॉक्टर रुस्तम पी. सोनावाला के हाथों ही करीना कपूर, करिश्मा कपूर और यहां तक कि रणबीर कपूर भी पैदा हुए थे।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
एक ही डॉक्टर ने की थी करीना, तैमूर की डिलिवरी

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने मंगलवार की सुबह पटौती खानदान में अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया है। तैमूर अपने जन्म के बाद से ही मीडिया में छाये हुए हैं। कभी अपने नाम को लेकर, तो कभी अपने जन्म को लेकर। आज हम आपको एक ओर मजेदार बात बताने जा रहे हैं, जो शायद आपको भी नहीं पता होगी।

Advertisment

खबरों के अनुसार, जिस डॉक्टर ने तैमूर की डिलीवरी करवाई है, उसी डॉक्टर के हाथों करीना कपूर की भी डिलीवरी हुई थी। डॉक्टर रुस्तम पी. सोनावाला के हाथों ही करीना कपूर, करिश्मा कपूर और यहां तक कि रणबीर कपूर भी पैदा हुए थे।

ये भी पढ़ेें, क्या यही है सैफीना के बच्चे तैमूर की पहली तस्वीर?

सैफ दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेट खिलाड़ी व पटौदी रजवाड़े के नवाब मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं। दशकों पहले सैफ की शादी अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ हुई थी। दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। अमृता से उनके दो बच्चे-बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं।

सैफ की बहन सोहा अली खान ने ट्वीट कर कहा, 'तैमूर का इस दुनिया में स्वागत कर खुशी हो रही है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। तैमूर के पिता भी खुश हैं और दावत की तैयारी में व्यस्त हैं।'

Source : News Nation Bureau

Kareena Kapoor Taimur Ali Khan
Advertisment