सैफ अली खान और करीना कपूर के नवाबजादे तैमूर और करण जौहर के जुड़वा बच्चे यश और रूही इंटरनेट पर सनसनी है। ये अपने पैरेंट्स के साथ आउटिंग पर जाये या सोशल मीडिया पर इनका कोई वीडियो अपलोड हो जाए, लोगों की नजरों से बचता नहीं है।
इंडस्ट्री के सबसे छोटे इन स्टार किड्स के जितने फैंस है उतने तो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले स्टार किड्स के भी नहीं है। हाल ही में करण जौहर ने तैमूर, यश और रूही का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। करण ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'प्ले डेट'।
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Jul 22, 2018 at 5:00am PDT
वीडियो में तैमूर, यश और रूही के साथ टब में रंग-बिरंगी गेंदों से खेलते दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर खेलने में बिजी तीनों बच्चों का वीडियो बना रहे हैं और आखिर में करीना कपूर खान खाने की प्लेट हाथ में लिये नजर आई।
18 घंटे पहले अपलोड हुए इस वीडियो को अभी तक 9 लाख के करीब लोग देख चुके है।
बता दे कि तैमूर हाल ही में करीब महीनेभर लंदन में छुट्टियां मनाकर वापस लौटे है। इस दौरान भी रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह के साथ खेलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।
इसे भी पढ़ें: लंदन में ऐसे मस्ती कर रहे हैं तैमूर अली खान, इंटरनेट पर वायरल हुई ये वीडियो
Source : News Nation Bureau