आजकल कपूर खानदान में सबसे ज्यादा चर्चित कोई है तो इस खानदान के नए चिराग तैमूर अली खान हैं। एक बार क्रिसमस लंच पार्टी में वह सबके आकर्शन के केंद्र बने हैं।
दरअसल दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के घर पर क्रिसमस लंच पार्टी की गई। इस पार्टी में सबसे अहम मेहमान कोई और नहीं बल्कि छोटे नवाब तैमूर अली खान बने।
सारे मेहमानों का ध्यान पार्टी पर कम और तैमूर पर ज्यादा था। यहां तक कि अभिनेता रणबीर कपूर तो खुद को रोक ही नहीं पाए। उन्होंने तैमूर को अपनी बाहों में लेकर उनके साथ खेलते और बातें करते नजर आए।
इस तस्वीर को ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर से शेयर किया है।
Today at lunch. Ranbir with Taimur,his uncle. Christmas pic.twitter.com/qczNXd3T6n
— Rishi Kapoor (@chintskap) December 25, 2017
इस क्रिसमस पार्टी में सैफ, करीना, करिश्मा, रणबीर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, कृष्ण राज कपूर, आदर जैन और अरमान जैन और रणधीर कपूर आदि थे।
इसे भी पढ़ें: सलमान खान को मिला क्रिसमस गिफ्ट, 'टाइगर जिंदा है' 100 करोड़ क्लब में शामिल
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us