#MeToo: ट्विटर पर यूजर ने किया भद्दा कमेंट तो तापसी पन्नू ने करारा जवाब देकर मुंह किया बंद
इन दिनों #MeToo सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। देशभर से कई महिलाएं इस अभियान के तहत अपने साथ हुई शोषण की घटनाओं को सामने ला रही हैं।
मुंबई:
इन दिनों #MeToo सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। देशभर से कई महिलाएं इस अभियान के तहत अपने साथ हुई शोषण की घटनाओं को सामने ला रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस कैंपेन का मजाक भी बना रही हैं। एक ऐसी ही घटना ट्विटर पर एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ हुई, लेकिन उन्होंने बेहूदा ट्वीट का करारा जवाब दिया।
दरअसल, अजय कांत नाम के ट्विटर हैंडल से तापसी के लिए ट्वीट किया गया, 'मैडम आपने कभी किसी पर #MeToo नहीं लगाया। चलो, अभी करियर उड़ान पर है, लेकिन आज से 10 साल बाद जरूर लगाना।'
Aisi baatein karte hue kam se kam apne bio mein likhe hue naam ka lihaaj toh kar lete.... unko acha nahi lagega yeh padh ke . Tch tch https://t.co/EIlqEuBf0k
— taapsee pannu (@taapsee) October 19, 2018
ये भी पढ़ें: इस साल नहीं होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी!
इस ट्वीट को देखते ही तापसी ने ऐसा जवाब दिया कि यूजर की बोलती बंद हो गई। उन्होंने लिखा, 'ऐसी बातें करते हुए कम से कम आपने बायो में लिखे हुए नाम का तो लिहाज कर लिया होता, उनको अच्छा नहीं लगेगा ये पढ़कर।'
बता दें कि यूजर की बायो में राम का नाम लिखा है।
यह पहला मौका नहीं है, जब तापसी ने जवाब देकर किसी का मुंह बंद कर दिया हो। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
ये भी पढ़ें: #MeToo: रिलायंस इंडस्ट्री के कंटेंट स्टूडियो हेड अजीत ठाकुर ने दिया इस्तीफा
गौरतलब है कि #MeToo मूवमेंट में अभी तक साजिद खान, आलोक नाथ, रजत कपूर, सुभाष घई, नाना पाटेकर, विपुल शाह समेत कई बड़े नामों पर महिलाओं ने शोषण के आरोप लगाए हैं। हॉलीवुड से शुरू हुए इस कैंपेन को भारत में तनुश्री दत्ता की आवाज ने बुलंद किया। इसके बाद विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
वीडियो
IPL 2024
-
PBKS vs MI Dream11 Team : पंजाब और मुंबई के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
PBKS vs MI Head to Head : पंजाब और मुबंई में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लिजिए
-
PBKS vs MI Pitch Repot : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या और गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी मोहाली की पिच
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय