/newsnation/media/post_attachments/images/2018/05/22/19-soorma.jpg)
बायोपिक 'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ
हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन की कहानी सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। बायोपिक 'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ लीड रोल में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
तापसी पन्नू के बाद दिलजीत दोसांझ का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। दिलजीत ने यूके कॉन्सर्ट के दौरान फिल्म का नया पोस्टर जारी किया। नए पोस्टर में संदीप के जीवन से जुड़े दो विभिन्न पक्षों को चित्रित किया गया है। एक समय जब वह व्हीलचेयर पर थे और दूसरा हॉकी के ग्राउंड से।
संदीप सिंह एक लीजेंड हॉकी खिलाड़ी है और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है। संदीप को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है।
Diljit Dosanjh unveils the new poster of #Soorma at an event in Birmingham... #Soorma stars Diljit Dosanjh, Taapsee Pannu and Angad Bedi... Directed by Shaad Ali... 13 July 2018 release... Based on hockey legend Sandeep Singh. pic.twitter.com/1TuIRG8JWi
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 22, 2018
और पढ़ें: श्वेता बच्चन ने भी किया एक्टिंग में डेब्यू, पापा अमिताभ के साथ आयेंगी नजर
इससे पहले रिलीज़ हुए पोस्टर में दिलजीत का जबरदस्त लुक देखने को मिला था।
A hockey stick and a bullet...One gave direction to his life while the other changed it forever! #SOORMA - The greatest comeback story ever! 🚨29th June 🚨 @sonypicsprodns@taapsee@Imangadbedi @Flicker_Singh @SnehaRajani@IChitrangda@shaadesh@thecsfilmspic.twitter.com/Kvx7l010Fq
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) November 28, 2017
शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू अभिनीत इस फिल्म का शाद अली ने निर्देशन किया है। सूरमा 13 जुलाई 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बता दें कि तापसी पन्नू फिल्म 'मनमर्जिया' में भी नज़र आने वाली हैं। फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। अनुराग कश्यप और आनंद एल. राय के साथ तापसी पहली बार काम कर रही हैं।
और पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर इंडियन ऑयल की मांग, जीएसटी के दायरे में लाए जाएं पेट्रोलियम उत्पाद
(इनपुट- आईएएनएस)
Source : News Nation Bureau