Padma Lakshmi Birthday: विवादों से चर्चा में रहीं सुपरमॉडल पद्मलक्ष्मी, लव लाइफ को लेकर किये थे कई चौंका देने वाले खुलासे
सुपरमॉडल और एक्ट्रेस पद्मलक्ष्मी अपने ग्लैमरस अंदाज़ को लेकर सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं।
मुंबई:
सुपरमॉडल और एक्ट्रेस पद्मलक्ष्मी अपने ग्लैमरस अंदाज़ को लेकर सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं। महज 18 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं पद्मलक्ष्मी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 2003 में पद्मा ने फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत की थी और कैटरीना कैफ की भी यह डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। सुपरमॉडल पद्मलक्ष्मी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरी थी। साल 2004 में पद्मलक्ष्मी ने न्यूयॉर्क में उपन्यासकार सलमान रुश्दी के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों की 1999 में मुलाकात हुई थी। दोनों की उम्र में काफी फासला था। शादी के वक़्त सलमान रुश्दी 51 साल के थे वहीं पद्मा सिर्फ 28 साल की थीं। सलमान रुश्दी और पद्मा की शादी सफल नहीं रह पाई।
जुलाई 2007 में दोनों ने अपनी रहे जुदा कर आपसी रज़ामंदी से तलाक ले लिया था। पद्मलक्ष्मी ने अपनी आत्मकथा 'लव, लॉस एंड वाट वी एटमें' सलमान रूश्दी के साथ अपने असफल वैवाहिक जीवन को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किये थे। उन्होंने कहा था जब वह संबंध बनाने के लिए मना करती थी तब रुश्दी को अच्छा नहीं लगता था। उस दौरान पद्मलक्ष्मी को काफी दर्द और तकलीफ होती थी। शादी के कुछ समय बाद उन्हें अपनी एक बीमारी के बारे में पता चला। इसके लिए उन्हें एक से ज्यादा सर्जरी करानी पड़ी, जो कि पांच घंटों तक चली।
लक्ष्मी ने एंडोमेट्रायोसिस बीमारी के इलाज के लिए उन्होंने कई ऑपरेशन कराए थे। सुपरमॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ पद्मलक्ष्मी एक मां भी हैं। पद्मालक्ष्मी की कृष्णाए नाम की एक बेटी है। पद्मा को यह बेटी वेंचर केपिटलिस्टस एडम डेल से है। पद्मलक्ष्मी का जन्म एक सितम्बर को मद्रास में हुआ था, उन्होंने ज्यादा नाम अमेरिका में कमाया। उनकी पहली किताब कुकबुक को बेस्ट फर्स्ट बुक से भी नवाजा गया था। साल 1984 में पद्मलक्ष्मी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयीं थी जिसके कारण उन्हें काफी चोटें आईं थी। पद्मा कई किताबें लिखने के साथ फिल्मों में भी कम कर चुकी हैं। कुछ महीने पहले पद्मलक्ष्मी अपने हॉट फोटोशूट के कारण चर्चा में थीं।
एक्ट्रेस और सुपरमॉडल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
-
Happy Birthday Arshad Warsi: मुन्ना भाई के सर्किट का जन्मदिन आज, पैप्स के साथ काटा बर्थडे केक, वीडियो हुई वायरल
-
Sunny Deol Post: सनी देओल के लेटेस्ट लुक पर फिदा हुईं ये एक्ट्रेस, सरेआम कर डाला ये कमेंट
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय