/newsnation/media/post_attachments/images/2017/09/24/61-sunny.jpg)
सनी लियोनी (फाइल फोटो)
अगर आप सनी लियोनी की खूबसूरती के कायल हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। सनी का चेहरा अब बिगड़ गया है। अब शायद वो आपको पहले जैसी खूबसूरत ना दिखें। पर इस बार उनकी एक्टिंग आपका मन जरूर जीत लेगी।
सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने चेहरे की खाल निकाल रहीं है। वीडियो देखकर आप डर सकते हैं। पर ऐसा वो अपनी नई फिल्म के लिए कर रहीं है। जी हां, अपने एक प्रोजेक्ट के लिए सनी डरावना लुक अपना रहीं है।
वीडियो के साथ उन्होनें कैप्शन में लिखा, 'हाहा सेट पर प्रोस्थेटिक किट के साथ मस्ती। काफी ज्यादा मजेदार है। हालांकि अभी तक खुलासा नहीं हो सका है कि आखिर वह किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहीं है।
Haha having fun on set with the prosthetic kit. So gross but so much fun!!
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on Sep 23, 2017 at 6:14am PDT
इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी के चेहरे का ये क्या हो गया हाल, देखें तस्वीरें
वीडियो को पोस्ट करने के 2 घंटे बाद ही इसे इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल गए थे। हाल ही में उन्होनें प्रोस्थेटिक मेक अप के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की ती। जिन को देख कर ये पहचनना मुश्किल था कि वो सनी की है।
बता दें कि सनी जल्द ही अरबाज खान के साथ 'तेरा इंतजार' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को राजीव वालिया निर्देशित कर रहे हैं। यह मूवी नवंबर में रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी एड कॉन्ट्रोवर्सी: विवाद के बाद नवरात्र में कंडोम की सेल बढ़ी
Source : News Nation Bureau