बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए आज भी कर रही हूं स्ट्रगल: सनी लियोनी

सनी लियोनी को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे पांच साल हो गए हैं। उन्होंने 'जिस्म-2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

सनी लियोनी को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे पांच साल हो गए हैं। उन्होंने 'जिस्म-2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए आज भी कर रही हूं स्ट्रगल: सनी लियोनी

सनी लियोनी (फोटो साभार: गेटी इमेजेज़)

सनी लियोनी को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे पांच साल हो गए हैं, लेकिन वो आज भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया।

Advertisment

सनी लियोनी से जब उनकी जर्नी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं आज भी एडजस्ट कर रही हूं। मुझे इसका अहसास काफी जल्दी हो गया, क्योंकि मुझे पता है कि बॉलीवुड कभी नहीं बदलेगा।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे यहां रहना पसंद है। मैं हर दिन कुछ न कुछ नया सीखती हूं। ये मेरे लिए काफी मस्ती भरा होता है, लेकिन पूरे टाइम स्ट्रगल करना पड़ता है।'

जब सनी से पूछा गया कि वो किस एक्टर के साथ काम करना पसंद करेंगी तो उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिया। सनी ने कहा, रणवीर सिंह काफी इंट्रस्टिंग हैं। वह हमेशा कुछ अलग और नया करते रहते हैं। उनके आउटफिट हमेशा अच्छे होते हैं और ड्रेसिंग सेंस भी बढ़िया है।'

साल 2012 में सनी लियोनी ने फिल्म 'जिस्म-2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके पहले वो रियलिटी शो बिग बॉस 10 में नज़र आई थीं।

Source : News Nation Bureau

Sunny Leone
      
Advertisment