सनी लियोनी की फिल्म 'तेरा इंतजार' का मोशन पोस्टर रिलीज, अरबाज खान बनें पेंटर
म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म को राजीव वालिया ने डायरेक्ट किया है, जबकि अमन मेहता और बीजल मेहता ने इसे प्रोड्यूस किया है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी पिछले कुछ समय सुर्खियों में जगह बनाए हुए हैं। लेकिन इस बार वह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।
हाल ही में महाराष्ट्र के लातूर से बच्ची को गोद लेने वाली सनी की फिल्म 'तेरा इंतजार' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। मोशन पोस्टर में सनी लियोन काफी सीरियस लुक में दिख रही हैं, जबकि अरबाज खान पेंटर के रूप में नजर आ रहे हैं।
म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म को राजीव वालिया ने डायरेक्ट किया है, जबकि अमन मेहता और बीजल मेहता ने इसे प्रोड्यूस किया है। बता दें 'बादशाहो' फिल्म में भी सनी आइटम सांग करने वाली हैं।
और पढ़ें: साउथ के एक्टर बालाकृष्णा ने फिर की बदसलूकी, वीडियो वायरल
It's out now. The first official motion poster of #TeraIntezaar #SunnyLeone #Movie
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on Aug 4, 2017 at 4:53am PDT
मिलन लथूरिया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बादशाहो' का नया गाना 'पिया मोरे' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में सनी लियोनी और सीरियल किसर इमरान हाशमी काफी सिजलिंग व हॉट अंदाज नजर आ रहे हैं।
गायक मीका सिंह और नीति मोहन इस गाने को अपनी आवाज दी है। इससे पहले अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज पर गाना रश्के कमर रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर काफी हिट्स मिले। इसके साथ गाने में दोनों का लुक काफी पसंद किया था।
और पढ़ें: मूवी रिव्यू: 'जब हैरी मेट सेजल' में दर्शकों को रास नहीं आई शाहरुख-अनुष्का की जोड़ी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें