सनी लियोनी को ये काम करने वाले लोग नहीं हैं पसंद
सनी लियोनी को जानवरों पर किसी भी तरह का अत्याचार करने वाले लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। वह ऐसे लोगों से बेइंतहा नफरत करती हैं, जो इन्हें परेशान करते हैं।
नई दिल्ली:
सनी लियोनी को जानवरों पर किसी भी तरह का अत्याचार करने वाले लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। वह ऐसे लोगों से बेइंतहा नफरत करती हैं, जो इन्हें परेशान करते हैं।
आपको बता दें, सनी ने बारिश में एक बक्से में लावारिस छोड़े गए कुत्ते के तीन बच्चों में से एक बच्चे लूसी के बारे में जानने के बाद पिछले सप्ताह 'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' के कार्यालय का दौरा किया था। हालांकि, बाकी दो कुत्ते के बच्चे जिंदा नहीं बच सके,लेकिन लूसी जीवित है और पशु चिकित्सकों की मदद से उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
सनी ने जानवरों के प्रति अपना प्यार जताते हुए कहा कि हर किसी को जानवरों के प्रति सहयोग जताना चाहिए, क्योंकि केवल हम ही उसकी आवाज बन सकते हैं। मैं खुद भी जानवरों से प्यार करती हूं और मैं जानवरों पर किसी भी तरह के अत्याचार के खिलाफ हूं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन