कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की गुत्थी सुलझी, 7 अप्रैल से होगी शूटिंग!

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा 7 अप्रैल यानी इसी शुक्रवार को शो की शूटिंग करेंगे। जिसके बाद 8, 11 और 12 अप्रैल के शेड्यूल में भी मौजूद रहेंगे।

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा 7 अप्रैल यानी इसी शुक्रवार को शो की शूटिंग करेंगे। जिसके बाद 8, 11 और 12 अप्रैल के शेड्यूल में भी मौजूद रहेंगे।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की गुत्थी सुलझी, 7 अप्रैल से होगी शूटिंग!

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की गुत्थी सुलझी!

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर विवाद के बाद उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। छोटे पर्दे पर कपिल और सुनील की गुत्थी सुलझती हुई नजर आ रही है।

Advertisment

खबरें है कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा  7 अप्रैल यानी इसी शुक्रवार को शो की शूटिंग करेंगे। जिसके बाद 8, 11 और 12 अप्रैल के शेड्यूल में भी मौजूद रहेंगे।

हालांकि वहीं दूसरी खबरें ये भी हैं कि सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी ऑफिशियल छुट्टियां मना रहे हैं। इस कारण शो का हिस्सा नहीं बन पाए। जबकि विवाद के बाद से यही अटकलें लगाई जा रही थी कि सुनील ने शो छोड़ दिया है।

दरअसल, सुनील ग्रोवर की इस शो में वापसी की बड़ी उम्मीद की वजह है उनका 23 अप्रैल तक कॉन्ट्रैक्ट में बंधे होना। अगर यह पूरा नहीं हुआ तो सुनील को इसके बदले में मोटा हर्जाना देना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर जल्द लाएंगे अपना शो, कपिल शर्मा के शो में वापसी करने को नहीं हैं तैयार

बता दें कपिल शर्मा 16 मार्च को अपने साथियों के साथ मेलबर्न-दिल्ली फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी।

इसके बाद वह अपनी टीम पर बुरी तरह से चिल्ला रहे थे, जिसके चलते सुनील ग्रोवर और उनमें झगड़ा हो गया। इस विवाद के बाद से ही दोनों मीडिया गलियारों में छाए हुए हैं।

मीडिया रिर्पोटस की मानें तो, सुनील की शो में वापसी प्रोडक्शन टीम को महंगी पड़ी है। द कपिल शर्मा शो में दोबारा आने के लिए सुनील ने डबल फीस मांगी थी और उनके बिना शो की गिरती टीआरपी को देखते हुए चैनल ने ये मांग मान ली है।

ये भी पढ़ें: द कपिल शर्मा शो में अब कभी नहीं लौटेंगे सुनील ग्रोवर, राजू श्रीवास्तव ने किया खुलासा

Source : News Nation Bureau

Kapil Sharma Sunil Grover
      
Advertisment