10 साल बाद सुनील शेट्टी की टीवी पर वापसी, 'इंडियाज असली चैंपियन... हैं दम' की आज से करेंगे मेज़बानी

सुनील छोटे पर्दे पर जल्द ही 'इंडियाज असली चैंपियन... हैं दम' शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।

सुनील छोटे पर्दे पर जल्द ही 'इंडियाज असली चैंपियन... हैं दम' शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
10 साल बाद सुनील शेट्टी की टीवी पर वापसी, 'इंडियाज असली चैंपियन... हैं दम' की आज से करेंगे मेज़बानी

सुनील शेट्टी (फाइल फोटो)

सुनील शेट्टी जल्द ही टेलीविजन पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले सुनील शेट्टी ने काफी समय से टीवी और फिल्मों की दुनिया से दूरी बनाई हुई है, ऐसे में उनके चाहने वालों को उन्हें टीवी पर देखने की बेताबी देखी जा सकती है। 

Advertisment

सुनील छोटे पर्दे पर जल्द ही 'इंडियाज असली चैंपियन... हैं दम' शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। यह शो आज यानि 6 मई को एंड चैनल पर शनिवार और रविवार को रात 9.00 बजे दिखाया जाएगा।

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले एक खेल आधारित रियलिटी शो को होस्ट करने वाले हैं। 'इंडियाज असली चैंपियन है दम' नाम के इस शो में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतियोगियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता की परीक्षा ली जाएगी और जा बच्चे हार रहे है ,उनके अंदर के डर को खत्म करेगा।

इसे भी पढ़ें: मुंबई लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह, जोया अख्तर के साथ की पार्टी, फोटो वायरल

सुनील ने एक बयान में कहा, 'मैं 'इंडियाज असली चैंपियन..है दम' का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं।'

कुछ समय पहले सुनील शेट्टी ने एक फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में उनका लुक बेहद अलग और यंग नजर आ रहा था। इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें भी शेयर की थीं।

 

No limit for the fit! #IndiasAsliChampion #swasthabharat @andtvofficial #AsliChampionOnAndTv

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on May 5, 2017 at 11:37pm PDT

एक्टर सुनील शेट्टी को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। इससे पहले सुनील ने वर्ष 2007 में टीवी शो 'बिगेस्ट लूजर जीतेगा' को होस्ट किया था। इसके साथ ही वह बड़े पर्दे पर फिल्म 2014 में 'द शौकीन्स' और 'जय हो' में नजर आए थे। इसके बाद वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए थे।

इसे भी पढ़ें: कल्पना चावला की तरह प्रियंका चोपड़ा भी अंतरिक्ष में भरेंगी उड़ान!

Source : News Nation Bureau

Suniel Shetty Indias Asli Champion Hai Dum
      
Advertisment