बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की सोमवार को 55वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 13 अगस्त 1963 को जन्म लेने वाली श्रीदेवी का अचानक से जाना उनके परिवार और फैंस के लिए सदमें के समान था। इस साल 24 फरवरी को श्रीदेवी का दुबई में अकस्मात निधन हो गया था।
श्रीदेवी के बर्थ डे पर उनके पति बोनी कपूर ने कहा, 'एक होते हैं हीरो और एक होते हैं लीजेंड। हीरो को याद किया जाता है और लीजेंड्स कभी मरते नहीं हैं। श्री हमारे साथ हर दिन रहती है। ऐसा एक मिनट भी नहीं होता जब हम उन्हें मिस नहीं करते।'
श्रीदेवी के जन्मदिन को बोनी कपूर, बेटियां जाह्नवी और खुशी के साथ अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला ने एकसाथ मिलकर मनाया। पूरे कपूर परिवार ने एकसाथ डिनर किया। श्रीदेवी के अर्जुन कपूर के रिश्ते भले ही कभी अच्छे ना रहे हो, मगर उनके निधन के बाद से अर्जुन कपूर ने बेटे और भाई की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
A post shared by Janhvi Kapoor Obsessed (@janhvikapoorgang) on Aug 12, 2018 at 11:13am PDT
इसे भी पढ़ें: चांदनी से मॉम तक ऐसा रहा श्रीदेवी का सफर, जाते जाते दे गई सदमा
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को श्रीदेवी ने 'लम्हे', 'सदमा', 'खुदा गवाह', 'चांदनी', 'जुदाई', 'आर्मी', 'नगीना', 'लाडला' और 'गुमराह' जैसी फिल्में दी है। 80-90 दशक के बीच श्रीदेवी की फिल्मों का बोलबाला था।
Source : News Nation Bureau