महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस के आदेश पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ था श्रीदेवी का अंतिम संस्कार
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का विवादित आदेश महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया था। 'सूचना का अधिकार' (आरटीआई) के तहत शुक्रवार को इस बात का खुलासा हुआ।
मुंबई:
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का विवादित आदेश महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया था। 'सूचना का अधिकार' (आरटीआई) के तहत शुक्रवार को इस बात का खुलासा हुआ।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने फडणवीस के 'सामान्य प्रशासन विभाग के प्रोटोकॉल विभाग' से जानकारी मांगी थी कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से कराने का अधिकार किसके पास है।
ये भी पढ़ें: 'NH-10', 'फिल्लौरी' और 'परी' के बाद तीन और फिल्में बनाएंगी अनुष्का
इसके जबाव में, विभाग ने बताया कि किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान से कराने का आदेश देने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। मृत व्यक्ति को मिले किसी भी राष्ट्रीय सम्मान या पद्म सम्मान का इससे कोई संबंध नहीं था।
गलगली ने आरटीआई का जबाव पढ़ते हुए कहा, 'श्रीदेवी के नाम से मशहूर लोकप्रिय अभिनेत्री अम्मा यांगर अय्यप्पन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान से कराने का मौखिक आदेश 25 फरवरी, 2018 को मुख्यमंत्री कार्यालय से मिला था, जो मुंबई उपनगरीय जिला अधिकारी और मुंबई पुलिस महानिदेशक को बता दिया गया।'
आरटीआई याचिका दायर करने का कारण पूछने पर कार्यकर्ता ने कहा कि राजकीय सम्मान के लिए योग्यता और इसका आदेश देने वाले अधिकृत व्यक्ति को लेकर संशय दूर करने के लिए उन्होंने याचिका दायर की थी।
आरटीआई के जबाव में पता चला है कि 22 जून, 2012 से 26 मार्च, 2018 के बीच श्रीदेवी के अलावा 40 और हस्तियों का अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान से हुआ है।
ये भी पढ़ें: एक ऐसी बीमारी, जिसमें गिरने-झुकने या छींकने से हो जाता है फ्रैक्चर!
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा