/newsnation/media/post_attachments/images/2018/02/25/56-boneysridevi.jpg)
पति बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी (इंस्टाग्राम)
फिल्म इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन अदाकार श्रीदेवी को आज खो दिया है... अब तस्वीरों और वीडियो में उनकी यादें रह गई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें श्रीदेवी को आखिरी पलों में हंसते-मुस्कुराते देखा गया।
श्रीदेवी और उनकी पूरी फैमिली दुबई में थी। वह बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह की शादी अटैंड करने गई थीं। इस समारोह में उन्हें पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ वेडिंग एन्जॉय करते देखा गया। श्रीदेवी ने 'काला चश्मा' गाने पर डांस भी किया।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन पर जताया शोक, उमड़ी फैंस की भीड़
A post shared by Naved Jafri (@navedjafri_boo) on Feb 24, 2018 at 11:20pm PST
हालांकि उनकी दूसरी बेटी जाह्नवी शूटिंग की वजह से इस पार्टी में शामिल नहीं हो सकीं, जिसका मलाल शायद उन्हें जिंदगी भर रहेगा, क्योंकि अपनी मां के आखिरी पलों में वह साथ में नहीं थीं।
A post shared by DSLR CENTER🔵 (@dslrcenter) on Feb 24, 2018 at 11:17pm PST
इस पार्टी में सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, करण जौहर, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा, मनीष मल्होत्रा समेत कई हस्तियां शामिल थी।
बता दें कि श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में फिल्मी करियर शुरू किया था। करीब 300 फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी को पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी करने के बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं। फिर 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' से उन्होंने रूपहले पर्दे पर वापसी की।
ये भी पढ़ें: ...जब श्रीदेवी से मिलने स्विटजरलैंड पहुंच गए थे बोनी!
Source : News Nation Bureau