सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक-दूजे के हो गए। प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी की रिसेप्शन पार्टी तक, सोनम के पापा अनिल कपूर फुल एनर्जी में दिखाई दिए। बेटी की मेहंदी हो या फिर संगीत सेरेमनी, उन्होंने जमकर डांस किया और सभी को खूब नचाया।
Advertisment
सोनम की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में अनिल ने 'माई नेम इज लखन...' गाने पर झक्कास डांस कर सभी को हैरान कर दिया। यही नहीं, उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह समेत पार्टी में मौजूद हर शख्स के साथ डांस किया। उनके चेहरे पर बेटी की शादी होने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।